Site iconSite icon AR Live News

भारतीय नौसेना ने हाईजैक हुआ माल्टा का जहाज समुद्री डाकुओं से बचाया

Indian Navy rescues hijacked Malta Flagged Vessel MV Ruen ship from piratesIndian Navy rescues hijacked Malta Flagged Vessel MV Ruen ship from pirates

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। अरब सागर में समुद्री डाकुओं द्वारा हाईजैक किए गए माल्टा के जहाज एमबी रूएन को भारतीय नौसेना ने बचा लिया है। अपहरण के बाद जहाज सोमालिया तट की ओर बढ़ रहा था, तभी संदेश मिलने पर भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैती रोधी गश्त युद्धपोत को अदन की खाड़ी में भेजा। आज नौसेना ने जहाज एमबी रूएन को सोमालिया तट की ओर जाने से रोक लिया है।(Indian Navy rescues hijacked Malta ship)

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की गयी जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में अन्य एजेंसियों एमएनएफ के समन्वय से पूरी स्थिति की गहराई से निगरानी की जा रही है। भारतीय नौसेना, इस क्षेत्र में त्वरित कार्यवाही कर अंतरराष्ट्रीय साझेदारों व मित्र देशों के साथ व्यापारी पोत परिवहन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यूकेएमटीओ पोर्टल पर मिला था संदेश

जहाज कोरिया से तुर्किये की तरफ जा रहा था, जहाज पर माल्टा का ध्वज लगा हुआ था। तभी अरब सागर में सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया। जहाज से जब आखिरी बारी कॉन्टेक्ट हुआ, तब वो अरब सागर में सोकोट्रा आइलैंड से यमन की तरफ 380 नॉटिकल मील की दूरी पर था।

18 चालक दल वाले इस पोत ने यूकेएमटीओ पोर्टल पर 14 दिसंबर को मईडे संदेश भेजा था, जिसमें छह अज्ञात कर्मियों के सवार होने का संकेत दिया गया था। यह संदेश प्राप्त होते ही भारतीय नौसेना ने त्वरित कार्यवाही की और इस क्षेत्र में निगरानी करने वाले अपने समुद्री गश्ती विमान को भेजा। इसके बाद एमवी रुएन पोत का पता लगाने और उसकी सहायता करने के लिए अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोकने के लिए तैनात अपने युद्धपोत को भी भेजा।

विमान ने 15 दिसंबर की सुबह अपहृत पोत के ऊपर से उड़ान भरी। इसके बाद भारतीय नौसेना का विमान लगातार इसकी गतिविधि की निगरानी कर रहा था। पता चला कि एमवी रुएन पोत सोमालिया के तट की ओर बढ़ रहा था। इस पर आज 16 दिसंबर को भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने अपह्रत पोत एमवी रुएन को रोक लिया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version