जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में बनी नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसंबर को जयपुर के रामनिवास बाग में होगा, खासबात है कि समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। हालां कि अभी नयी सरकार के मंत्री मंडल पर सस्पेंस बरकरार रहेगा, क्यों कि 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री को शपथ दिलायी जाएगी। भजनलाल शर्मा प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। (rajasthan CM oath ceremony)
राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को बधाई और शुभकामना देते हुए उनके द्वारा प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का अनुमोदन किया है। राज्यपाल मिश्र द्वारा उन्हें 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया गया है।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, अरुण सिंह, प्रहलाद पटेल सहित प्रमुख भाजपा नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। जिसके लिए हर जिला स्तर पर भाजपा पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

