विधायक दल की बैठक में हुई घोषणा
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। जयपुर में हुई विधायक दल की बैठक में जयपुर के सांगानेर विधायक भजनलाल शर्मा के नाम पर सहमति बन गयी (rajasthan cm bhajan lal sharma)। वसुंधरा राजे ने नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी ने सहमति जाहिर की। इसके बाद नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम की घोषणा की गयी। वहीं विद्याधर नगर से विधायक बनीं दीया कुमारी और दूदू विधायक प्रेमचंद बैरवा प्रदेश के डिप्टी सीएम होंगे। वासुदेव देवनानी को विधानसभा स्पीकर बनाया जाएगा।
मूलतः भरतपुर के रहने वाले भजनलाल शर्मा पहली बार सांगानेर से विधायक बने हैं और संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। वे राजस्थान में भाजपा के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं और एबीवीपी से जुड़े रहे हैं। भजनलाल शर्मा के नाम से इसलिए भी सभी को चौंका दिया है कि जनाधार के तौर पर ये पहली बार विधायक बने हैं, सांगानेर सीट पर 48081 वोट से जीते हैं।
राजे ने रखा भजनलाल के नाम का प्रस्ताव
केंद्रीय रक्षा मंत्री और राजस्थान के लिए भाजपा पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राजस्थान के लिए भाजपा पर्यवेक्षक सरोज पांडे के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल की बैठक शाम 4 बजे शुरू हुई। वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री पद के लिए भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी भाजपा विधायकों ने सहमति जाहिर की। इसके साथ ही विधायक दल का नेता भजनलाल को चुन लिया गया और राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम की घोषणा कर दी गयी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

