Site iconSite icon AR Live News

कौन होगा राजस्थान का नया मुख्यमंत्री?, इंतजार बढ़ता जा रहा

who will be rajasthan chief minister, observer appointedwho will be rajasthan chief minister, observer appointed

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान,मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में नया मुख्यमंत्री कौन होगा?,भाजपा अभी तक इस मामले में अंतिम निर्णय नहीं कर पायी है। हालांकि इसके लिए पार्टी ने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश के लिए 3-3 और छत्तीसगढ़ के लिए 2 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। अब नजरें पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होने वाली भाजपा विधायका दल की बैठक पर टिकी हुई है। कयास कई तरह के लगाए जा रहे हैं, लेकिन यह बात तय है कि राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पसंद-नापसंद पर निर्भर करेगा।

राजस्थान के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, लक्ष्मण और आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है जबकि छत्तीसगढ़ के लिए अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

पर्यवेक्षक केंद्रीय नेतृत्व को देंगे अपनी रिपोर्ट

तीन प्रदेशों के पर्यवेक्षक भावी मुख्यमंत्री के लिए नाम तय करने प्रदेश के विधायकों से राय लेकर अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को देंगे। उसके बाद ही पार्टी इन तीनों प्रदेशों के लिए मुख्यमंत्री का नाम घोषित करेंगी।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version