28 सीटों पर 9 महिलाएं लड़ी चुनाव, सिर्फ 2 जीत पायी
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। इस बार राजस्थान विधानसभा में मेवाड़ से महिला प्रतिनिधित्व के रूप में दो चहरे नजर आएंगे। इनमें कुशलगढ़ से कांग्रेस विधायक रमिला खड़िया और राजसमंद से भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी। विधानसभा चुनाव में मेवाड़ से कुल 9 महिला प्रत्याशियों ने राजनीतिक भाग्य आमजाया था उनमें से रमिला और दीप्ति ही विजयी रही। मेवाड़ की 28 सीटों में महिला प्रतिनिधित्व की तुलना में वैसे यह संख्या बहुत कम है।
विधानसभा चुनाव 2023 में मेवाड़ से कुल 9 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरी। इनमें से राजसमंद से भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी कांग्रेस प्रत्याशी को 31962 वोट से हराकर दूसरी बार विधायक बनी है। दीप्ति इससे पहले मई 2021 में हुए उप चुनाव में भी इसी सीट से विधायक चुनी गई थी। उनकी मां किरण माहेश्वरी के निधन से यह सीट रिक्त हुई थी। उप चुनाव में दीप्ति 5301 वोट से जीती थी।
पहले निर्दलीय और अब कांग्रेस विधायक के रूप में बैठेगी विधानसभा में
कुशलगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रमिला खड़िया ने भाजपा प्रत्याशी को 9804 वोट से हराकर विधानसभा में लगातार दूसरी बार अपनी कुर्सी पक्की कर ली। 2018 के चुनाव में रमिला इसी सीट से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ी और भाजपा प्रत्याशी को 18950 वोट से हराकर पहली बार विधायक बनी। इस बार उनको कांग्रेस से टिकट मिला।
यहां दो महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ी और दोनों ही हारी
उदयपुर जिले की वल्लभनगर सीट से इस बार दो महिला प्रत्याशी कांग्रेस से प्रीति शक्तावत और जनता सेना से दीपेंद्र कुंवर चुनाव मैदान में थी। रोचक चुनावी मुकाबले में दोनों की हार गयी। भाजपा के उदयलाल डांगी ने प्रीति शक्तावत को 20060 वोट से हराया। जबकि दीपेंद्र कुंवर तीसरे स्थान पर रही। नवंबर 2021 में इसी सीट पर हुए उप चुनाव में प्रीति ने कांग्रेस प्रत्याशी को 20606 वोट से हराया था।
यहां मुकाबले में रही, लेकिन विधायक नहीं बन पायी
बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के रूप में कृष्णा कटारा ने चुनाव लड़ा। उनको 45140 वोट मिले और चुनावी मुकाबले में तीसरे स्थान पर रही। तमाम कोशिशों के बावजूद कृष्णा कटारा विधायक नहीं बन पायी।
ये महिलाएं भी चुनाव लड़ी, लेकिन नाम मात्र के वोट मिले
उदयपुर शहर सीट से बहुजन मुक्ति पार्टी की नर्बदा भाटी को मात्र 113 वोट मिले। झाड़ोल में निर्दलीय प्राची मीणा को 2117 वोट मिले। डूंगरपुर सीट पर अभिनव लोकतंत्र पार्टी की विजया को 1354 वोट और गढ़ी में निर्दलीय प्रमिला खराड़ी को 1909 वोट मिले।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

