सीएम जोरमथंगा चुनाव हार गए
एआर लाइव न्यूज। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनाव परिणाम घोषित होने के अगले दिन दिन आज सोमवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव के रिजल्ट भी आ गए। मिजोरम की 40 सीटों में से जोरम पीपुल्स मूवमेंट जेडपीएम पार्टी ने 27 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट मात्र 10 सीटों पर सिमट कर रह गयी।
सीएम जोरमथंगा भी आइजोल ईस्ट-1 से चुनाव हार गए हैं। चुनाव में बीजेपी दो और कांग्रेस एक सीट ही जीत पायी है। जोरम पीपुल्स मूवमेंट के नेता लालदुहोमा ने कहा- मैं पार्टी की जीत से खुश हूं। मुझे इसी तरह के नतीजों की उम्मीद थी। अगले दो दिनों के अंदर मैं राज्यपाल से मिलूंगा। शपथ ग्रहण इसी महीने होगा।

