Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान चुनाव रिजल्ट अपडेट

rajasthan election result 2023 updaterajasthan election result 2023 update

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (rajasthan election result 2023) में मतगणना शुरू हो चुकी है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 115 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं कांग्रेस अभी 68 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 16 सीट पर अन्य पार्टियों और निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे है।

उदयपुर जिला की बात करें तो उदयपुर की बात करें तो वल्लभनगर सीट पर भाजपा के उदयलाल डांगी 11608 मतों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। जिले की 7 सीटों में BJP, 1 सीट पर Congress आगे चल रही है। उदयपुर शहर सीट पर टक्कर जारी है। शुरू के दो राउंड ताराचंद जैन आगे रहे, तो तीसरे और चौथे राउंड में गौरव वल्लभ ने बढ़त बनायी, लेकिन 5वें राउंड में गौरव वल्लभ फिर पिछड़ गए और ताराचंद जैन 8947 मतों से आगे चल रहे हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version