Site iconSite icon AR Live News

कोहरे के कारण स्कूल बस और ट्रेवल्स बस भिड़ी, एक बच्चे सहित 2 की मौत

school bus accident in ajmer due to dense fogschool bus accident in ajmer due to dense fog

एआर लाइव न्यूज। प्रदेश में बारिश और घने कोहरे के साथ ही सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसी बीच शनिवार को घने कोहरे के कारण अजमेर में एक स्कूल बस सामने से आ रही निजी बस से टकरा गयी। हादसे में स्कूल बस में सवार एक बच्चे और चालक की मौत हो गयी, वहीं कई बच्चे घायल हैं। घने कोहरे के कारण प्रदेश के कई जिलों में यातायात काफी प्रभावित हुआ है। (school bus accident in ajmer)

अजमेर में यह बस हादसा रूपनगढ़ थाना क्षेत्र के करकेड़ी व अमरपुरा गांव के बीच मेगा हाईवे पर हुआ। करकेड़ी गांव के विवेकानंद बाल निकेतन उच्च माध्यमिक स्कूल की बस शनिवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम थी। स्कूल बस करकेड़ी व अमरपुरा गांव के बीच मेगा हाईवे पर थी, तभी सामने से आ रही निजी ट्रेवल्स की बस से टकरा गई।

दोनों बसों में भीड़ंत इतनी भीषण थी कि बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद स्कूल बस में सवार स्टूडेंट्स में चीखपुकार मच गयी। बस में मौजूद 30 से अधिक स्टूडेंट घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे व बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने बमुश्किल बच्चों को बस से बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे में स्कूल बस ड्राइवर कालेड़ा गांव के सुगन जाट और छात्र की मौत हो गयी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version