Site iconSite icon AR Live News

मेवाड़ सहित प्रदेश में फिर से बारिश के आसार

rain in udaipurrain in udaipur

मौसम विभाग ने जारी किया हल्की बारिश का पूर्वानुमान

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित प्रदेश में कई जगह शुक्रवार को भी कोहरे का असर बना रहा। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर मेवाड़ सहित प्रदेश में कई जगह हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे सर्दी का असर और तेज होने की भी संभावना नजर आ रही है।

उदयपुर शहर सहित कई जिले में कई स्थानों पर शुक्रवार को भी दोपहर तक कोहरे का असर बना रहा। बादलों की मौजूदगी के चलते धूप नहीं निकली और हल्की हल्की हवाएं चलने से सर्दी का असर भी बना हुआ है। पर्यटन स्थलों पर भी इसका असर नजर आ रहा है।

अलवर में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोटा संभाग व जयपुर संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश व राज्य में कहीं-कहीं घना कोहरा व सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री अलवर में दर्ज। आज 1 दिसंबर को बांसवाड़ा, प्रतापगढ झालावाड़, बारां, कोटा जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना

3-4 दिसंबर को एक और नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में बादल छाए रहने व उदयपुर, अजमेर, कोटा व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। आगामी दो-तीन दिन राज्य में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने तथा न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version