Site iconSite icon AR Live News

कार्तिक मेले में गए 50 से अधिक बच्चों को हुई फूड पॉइजनिंग, एक की मौत

jhalawar food poisoning in kartik melajhalawar food poisoning in kartik mela

झालावाड़,(एआर लाइव न्यूज)। झालावाड़ के झालरापाटन में चल रहे कार्तिक मेले में भंडारे की प्रसादी और गोलगप्पा खाने व पानी पीने से 50 से अधिक बच्चों को फूड पॉइजनिंग हो गयी है, जिसमें एक 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी है और दो की हालत गंभीर है। हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। बच्चे मेला घूमने आए थे।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने मामले को लेकर चिंता व्यक्त की है और कलेक्टर से बात कर बच्चों का अच्छे से अच्छा उपचार करवाने के दिशा-निर्देश दिए हैं। पूरे मामले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एक टीम ने मेले से प्रसादी, गोलगप्पा और पानी सहित सभी दुकानदारों के सैंपल लिए हैं।

बच्चों में उल्टी-दस्त और सांस लेने की तकलीफ हुई तो मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार झालरापाटन शहर में कार्तिक मेला चल रहा है। बड़ी संख्या में लोग कार्तिक स्नान के लिए मेले में गए थे। मेले में खाने-पीने के बाद अचानक बच्चों को उल्टी-दस्त और सांस लेने में तकलीफ की समस्या आने लगी। एक के बाद एक बच्चों की तबियत बिगड़ी मो परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे।

Exit mobile version