Site iconSite icon AR Live News

जयपुर तिहरा हत्याकांड : महिला और दो मासूमों की हत्या पड़ोसी ने की थी, पुलिस कर रही तलाश

jaipur triple murder case police searching suspect neighbour -3jaipur triple murder case police searching suspect neighbour -3

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के मालवीय थाना क्षेत्र के झालाना गांव में हुई महिला और उसके दो मासूम बच्चों की हत्या का आरोपी पड़ोसी निकला है (jaipur triple murder case)। पुलिस ने आरोपी को चिह्नित कर लिया है और टीमें जगह-जगह उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी शिवप्रताप का महिला के पति लक्ष्मण सिंह से कुछ दिन पहले पार्किंग और नाले की सफाई को लेकर कहासुनी हुई थी, तब से उसने इन लोगों से बातचीत बंद कर रखी थी और बदला लेने की फिराक में था।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार शाम 4 बजे की है। सुमन (23) पत्नी लक्ष्मण सिंह, इनके बेटे जिव्यांश (5) और हव्यांश (2) की उनके घर में निर्मम हत्या कर दी गयी। घटना के समय घर में सुमन की सास और ननद थे। शाम 4 बजे सुमन बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। तभी आरोपी सीधे महिला के कमरे में जा घुसा और कमरे का दरवाजा बंद कर लेटी हुई सुमन पर चाकू से वार कर उसका गला रेत दिया, इसके बाद उसने महिला के शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार किए, इसके बाद उसने मां के पास सो रहे दोनों मासूमों की भी हत्या कर दी।

सुमन की ननद नेहा ने इसी समय कमरे का दरवाजा खटखटाया, आरोपी ने मफलर से चेहरा ढका हुआ था। उसने दरवाजा खोलकर ननद को धक्का दिया और फरार हो गया। ननद ने भाभी और दोनों बच्चों को देखा तो उसके होश उड़ गए। उससे आवाज लगाकर मदद के लिए लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मौके से धारदार हथियार के साथ ही एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

जहां से खाकू खरीदा, वहां के सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

हत्या की तैयारी लिए आरोपी शिव प्रताप कुछ दिन पहले ही चाकू खरीद कर ले आया था और मौके की तलाश में था। शिव प्रताप ने जहां से चाकू खरीदा था, वहां उसने दुकानदार को कैसा चाकू चाहिए उसका डिस्क्रिप्शन दिया था। इससे दुकानदार को उसका चेहरा याद था। पुलिस को दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाए, जिससे शिवप्रताप की पहचान हो गयी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version