खेरवाड़ा में मतदान स्थल पर मोबाइल रखने की समस्या से परेशान हुए मतदाता, सेल्फी पॉइंट सुने पड़े रहे
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज़)। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक राजस्थान में 55.63 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं मेवाड़ के उदयपुर जिले में कुल 53.28, राजसमंद में 54.48, प्रतापगढ़ में 60.11, डूंगरपुर में 54.18, चित्तौड़गढ़ में 55.49, बांसवाड़ा में 59.63 प्रतिशत मतदान हो चुका है। Rajasthan election voting percentage
मतदाता लाइन में खड़े बुजुर्ग की हर्ट अटैक से मौत
उदयपुर शहर के हिरणमगरी स्थित सेंट एंथोनी स्कूल मतदान केंद्र पर 62 वर्षीय सतेंद्र कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सतेंद्र कुमार मतदान करने मतदान केंद्र पर पहुंचे थे, वहां वे मतदाताओं की लाइन में खड़े थे, इसी दौरान उनकी अचानक तबियत खराब हुई और वे वहीं बेहोश हो गए। वहां मौजूद पुलिस कार्मिकों ने तत्काल उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल के निर्देश पर बड़गांव एसडीओ रमेश चंद्र मृतक बुजुर्ग के घर पहुंचे और प्रशासन की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सेल्फी प्वाइंट की सुविधा हुई फेल
निर्वाचन आयोग की मंशा विपरीत कुछ अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में मतदाता वोट देने के बाद सेल्फी नहीं ले पाए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरवाड़ा मतदान केंद्र
( बूथ 186,187) पर वोट डालने आ रहे मतदाताओं के मोबाइल सेल्फी प्वाइंट से बहुत पहले ही बाहर रखवाने की सख्ती की गई। जबकि ऐसा कोई निर्देश ही नहीं था। ऐसे में कई मतदाता सेल्फी लेने के नाम पर निराश होकर लोटे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए सब्सक्राइब करें https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured एआर लाइव न्यूज का यू-ट्यूब चैनल

