उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (rajasthan election 2023) के मतदान का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 25 नवंबर को मतदान होगा। आज गुरूवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने दिनभर रोड-शो, सभाएं और चुनावी रैलियां कर जनता के बीच खुलकर प्रचार किया और पूरी ताकत दिखायी। उदयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ ने भी आज दोपहर रोड शो किया।
गौरव वल्लभ के समर्थन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रोड शो में शामिल हुए। रोड शो चेतक सर्किल से शुरू हुआ और हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहली गेट, बापूबाजार, सूरजपोल, से कुम्हारों का भट्टा होते हुए सेवाश्रम से हिरणमगरी पहुंचा और सेक्टर तीन, सेक्टर 4 चौराहे पर रोड शो का समापन हुआ। रोड शो में बड़ी संख्या में बाइक, कार और पैदल कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस गौरव वल्लभ ने रोड शो के जरिए जनता का समर्थन जुटाने का प्रयास किया।

