Site iconSite icon AR Live News

मेवाड़ सहित प्रदेश में कई जगह तीन दिन बारिश के आसार

rajasthan weather update udaipur temperature below 5 degree celsius -1rajasthan weather update udaipur temperature below 5 degree celsius -1

कुछ जगह ओले गिरने की भी संभावना

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजस्थान में मौसम बदलने वाला है। सर्दी की आहट के बीच मौसम विभाग ने 25 नवंबर से उदयपुर संभाग सहित प्रदेश में कई जगह तीन दिन हल्की बारिश की संभावना जताई है। 26 नवंबर को उदयपुर संभाग में ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग द्वारा गुरूवार को जारी मौसम पूर्वानुमान अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दक्षिणी राजस्थान के जोधपुर व उदयपुर संभाग के जिलों में 25 नवंबर रात्रि के समय से कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है।

उदयपुर संभाग में 26 को कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश की संभावना

26 नवंबर को अरब सागर की खाड़ी से हवाओं के साथ उपयुक्त नमी सप्लाई होने से इस तंत्र का का सर्वाधिक असर 26 नवंबर को होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व कोटा जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने व एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है इस दौरान उदयपुर संभाग में कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

28 से इस सिस्टम का असर कमजोर होगा

मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां 27 नवंबर को कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है। 28 नवंबर से तंत्र का असर धीरे-धीरे कमजोर होने से मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version