Site iconSite icon AR Live News

डीपफेक बनाने और होस्ट करने वाले प्लेटफॉर्म पर हो सकती है कार्यवाही

deepfake technology indian government will take actiondeepfake technology indian government will take action

डीपफेक लोकतंत्र के लिए खतरा : अश्विनी वैष्णव

एआर लाइव न्यूज। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से डीपफेक (deepfake technology) से आने वाली चुनौतियों और इसकी रोकथाम के लिए सख्त नियम लागू करने पर चर्चा हुई। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि हम डीपफेक से पैदा हुई चुनौतियों से निपटने के लिए नियम बनाएंगे। बैठक में चार अहम मुद्दों पर सहमति बनी है।

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि डीपफेक आज लोकतंत्र के लिए नए खतरे की तरह है और सरकार को लगता है कि इसके खिलाफ तुरंत कदम उठाने की जरूरत है। केंद्र सरकार जल्द ही इसे लेकर नियम तय करेगी। इसके खिलाफ लोगों में जागरूकता को बढ़ाना बेहद जरूरी है। आज लिए गए निर्णयों को लागू करने के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ अगले दौर की बैठक भी की जाएगी।

बैठक में डीपफेक से संबंधित इन चार अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बैठक में चार प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। पहला डीपफेक का पता कैसे लगाया जा सकता है। क्या और कैसे लोगों को डीपफेक पोस्ट करने से रोका जा सकता है। क्या ऐसी सामग्री को वायरल होने से रोका जा सकता है, साथ ही साथ एक रिपोर्टिंग तंत्र कैसे लागू किया जा सकता है ताकि किसी भी ऐप या वेबसाइट पर उपयोगकर्ता प्लेटफॉर्म और अधिकारियों को डीपफेक के बारे में सचेत कर सके, ताकि इसे लेकर कार्रवाई की जा सके। जनता के बीच इसे लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार इंडस्ट्री और मीडिया को साथ मिलकर काम करना होगा।

क्या है डीपफेक

डीपफेक टेक्नोलॉजी में वीडियो में एडिटिंग कर किसी अन्य व्यक्ति के वीडियो में किसी अन्य का चेहरा इस तरह से फिक्स किया जाता है, कि पूरी तरह वास्तविक लगता है। ऐसे वीडियो व्यक्ति सहित देश के लिए खतरा हो जाते हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का भी एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था, उस वीडियो में एक महिला को लिफ्ट में एंट्री करते दिखाया गया था, जिसका चेहरा हूबहू रश्मिका जैसा है। उस महिला के चेहरे को डीपफेक टेक्नोलॉजी की मदद से बिल्कुल रश्मिका जैसा बना दिया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद रश्मिका मंदाना का रिएक्शन भी आया था। रश्मिका ने फेक वीडियो को बहुत डरावना बताया था

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के यू-ट्यूब चैनल https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version