Site iconSite icon AR Live News

जाति जनगणना देश का एक्स-रे है और यह एक्सरे करना पड़ेगाः राहुल गांधी

rahul gandhi election rally in vallabhnagar udaipur rajasthan election 2023 -1rahul gandhi election rally in vallabhnagar udaipur rajasthan election 2023 -1

वल्लभनगर क्षेत्र में हुई चुनावी सभा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी विधानसभा चुनावों को लेकर आज मंगलवार को राजस्थान दौरे पर हैं। उनकी राजस्थान में तीन सभाएं हैं। उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में रामज पंचायत(कुराबड़) में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने देश में जातिगत जनगणना करवाने पर खास जौर दिया। उन्होंने कहा कि अगर हम अधिकार की बात कर रहे हैं, भागीदारी की बात कर रहे हैं, तो कितने लोग किस जाति, समाज के हैं, वह तो पता लगाना ही पड़ेगा। (rahul gandhi election rally in udaipur)

राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान का जो धन है। उसका कितना भाग आदिवासियों के पास है, कितना जनरल के पास है और कितना ओबीसी के पास और कितना दलित के पास है। वह तो पता लगाना ही पड़ेगा। इसके बिना देश आगे जा ही नहीं सकता। इसके बिना भागीदारी की बात करना बिल्कुल खोखला है। ऐसे में जाति जनगणना देश का एक्स-रे है और यह एक्सरे हमें करना ही पड़ेगा। राहुल ने कहा कि जिस दिन मैंने पार्लियामेंट में जातिगत जनगणना की बात कहीं उस दिन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण ही बिल्कुल बदल गए। पहले मोदी भाषणों में कहते थे कि मैं ओबीसी हुं, अब एक ही बात बोलते हैं, कि हिन्दुस्तान में एक ही जात है गरीब। उन्होंने यह बात नहीं कही कि एक जात गरीब है तो दूसरी जात अरबपतियों की भी है।

बेरोजगारी और महंगाई है नफरत का कारण

राहुल गांधी ने कहा कि नफरत का कारण बेरोजगारी और महंगाई है। बीजेपी का सिस्टम आपका ध्यान बेरोजगारी और मंहगाई से हटाने के लिए नफरत पर ले जाता है। सभा में राहुल ने आदिवासी और वनवासी शब्द में फर्क भी बताया और कहा कि जब तक कांग्रेस पार्टी है, तब तक हम आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करेंगे। आपके साथ खड़े होकर आपके बच्चों को शिक्षा और फ्रि में स्वास्थ्य दिलवाएंगें। जंगल जमीन पर हक बनता है वह हक दिलवाएंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

खबरों के लिए एआर लाइव न्यूज के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/arlivenews को लाइक एंड फोलो करें।

Exit mobile version