Site iconSite icon AR Live News

विधानसभा चुनावः मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान

vidhansabha chunav 2023vidhansabha chunav 2023

एआर लाइव न्यूज। देश में आज दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान पूरा हुआए तो मध्यप्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। अब 25 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में मतदान होने हैं।
मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 60.52 प्रतिशत वोटिंग हुई। सबसे अधिक 70.27 प्रतिशत वोट शाजापुर जिले में डाले गए हैंए जबकि सबसे कम मतदान भोपाल में 45.34 प्रतिशत हुआ था। इंदौर में कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ताओं के झड़प.मारपीट हुई है जबकि मुरैना में एक मतदान केंद्र पर फायरिंग होने का मामला भी सामने आया है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 91 प्रतिशत मतदान

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 70 सीटों पर मतदान शाम 5 बजे खत्म हो गया। गरियाबंद की नक्सल प्रभावित बिंद्रानवागढ़ सीट के 9 बूथों पर 3 बजे मतदान खत्म हो गयाए यहां 91 प्रतिशत वोटिंग हुई है। प्रदेश में दोपहर 3 बजे तक ओसतन 55.31 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा धमतरी में 65.32 और सबसे कम गौरला-पेंड्रा-मरवाही में 45.39 मतदान हुआ है।

Exit mobile version