एआर लाइव न्यूज। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में (doda bus accident) बुधवार को बस के खाई में गिरने से हुए भीषण हादसे में 36 लोगों की मौत हो गयी है, वहीं 19 घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस, बचाव दल और स्थानीय लोग खाई में गिरे लोगों का रेस्क्यू कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बस किश्तवाड़ा से जम्मू जा रही थी। बस डोडा जिले के अस्सार इलाके से गुजर रही थी। इसी दौरान वह अचानक अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिर गयी। घायलों को किश्तवाड़ अस्पताल और डोडा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कुछ गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर जम्मू के अस्पताल पहुंचाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रूपए और घायलों को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

