Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 : वोट फ्रॉम होम आज से शुरू, उदयपुर में 3815 मतदाता घर से करेंगे मतदान

rajasthan-election-2023-vote-from-home-start-for-80-plus-old-age-and-disabledrajasthan-election-2023-vote-from-home-start-for-80-plus-old-age-and-disabled

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज मंगलवार से वोट फ्रॉम होम की सुविधा शुरू हो गयी है। मतदान दल प्रदेश सहित उदयपुर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 80 वर्ष से अधिक बुजुर्ग मतदाताओं और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के घरों के लिए रवाना हुए। मतदान दल चिह्नित मतदाताओं के घर पहुंचे और मतदान करवाया।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उदयपुर के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 3815 मतदाता ऐसे हैं, जिन्हें वोट फ्रॉम होम की सुविधा उपलब्ध करवायी जाएगी। सभी मतदान दलों के सूची दी गयी है कि 14 से 19 नवंबर के बीच किस मतदाता के घर किस दिन जाना है। पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान दलों ने बुजुर्गों-दिव्यांगों के घर पहुंचकर वोट डलवाए। इस पूरे प्रोसेस की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है।

पूरी प्रक्रिया की हो रही वीडियोग्राफी

मतदाताओं से बैलेट पेपर मत पेटी में डलवाए जा रहे हैं। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक करवाए जाएंगे। मतदान दल में वीडियोग्राफर सहित 6 सदस्य जा रहे हैं, जिसमें पीठासीन अधिकारी, पोलिंग ऑफिसर पीओ, माइक्रो ऑब्जर्वर, सुरक्षाकर्मी, बीएलओ और वीडियोग्राफर शामिल हैं। पोलिंग पार्टी मतदाता के घर पहुंचेंगे, अगर मतदाता घर पर किसी कारण से नहीं मिलता है तो पोलिंग पार्टी की टीम उन्हें 20 या 21 नवंबर में से एक तारीख दी जाएगी और पोलिंग पार्टी की टीम 20 या 21 नवंबर में से एक दिन मतदाता के घर दोबारा पहुंचकर मतदान करवाएगी। दूसरी बार में भी वोटर नहीं मिलता है तो उसका वोट निरस्त माना जाएगा।

घर पर बैठकर की वोटिंग

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version