Site iconSite icon AR Live News

राहुल गांधी और खड़गे की उदयपुर में 21 नवंबर को होगी चुनावी जनसभा

rajasthan election 2023 rahul gandhi election rally in udaipur on 21 novemberrajasthan election 2023 rahul gandhi election rally in udaipur on 21 november

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा चुनाव में मेवाड़ को साधने के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही राजनीतिक पार्टियां पूरा जोर लगा रही है। इसी बीच 21 नंवबर को उदयपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुनावी जनसभा और रैली होगी।

राहुल गांधी 21 नवंबर को उदयपुर शहर में सुखाड़िया सर्किल से पैदल यात्रा शुरू करेंगे। वे दोपहर 3.45 बजे सुखाड़िया सर्किल से 1 किलोमीटर पद यात्रा शुरू कर स्टर्नलियोन अपार्टमेंट वाली रोड से पंचवटी चौराहा, लोक कला मंडल होते हुए सहेली मार्ग तिराहा से गांधी ग्राउंड स्टेडियम पहुंचेंगे और शाम 4.30 बजे गांधी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ सुखविंदर सिंह रंधावा, सीपी जोशी, गिरिजा व्यास और गौरव वल्लभ होंगे।

खड़गे मावली में में करेंगे जनसभा

21 नवंबर को ही कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उदयपुर जिले के मावली में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। खड़गे की इस चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सीपी जोशी, दिनेश खोड़निया, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, पुष्करलाल डांगी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

नाथद्वारा में श्रीनाथ जी मंदिर में दर्शन कर मेवाड़ को साधेंगी प्रियंका

मेवाड़ में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की 17 नवंबर को एक रैली और दो जनसभाएं होंगी। प्रियंका 17 नंवबर को सुबह 10 बजे सागवाड़ा में कांग्रेस गारंटी रैली निकालेंगी। इसके बाद वे दोपहर 12 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी और यहां जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका चित्तौड़गढ़ से दोपहर एक बजे तक नाथद्वारा आएंगी। नाथद्वारा में वे पहले श्रीनाथ जी मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सीपी जोशी, दिनेश खोडनिया सहित मेवाड़ की अन्य सीटों के कांग्रेस प्रत्याशी और पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version