उदयपुर। चुनावी माहौल के बीच दीपावली त्योहार पर आज शनिवार को उदयपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन ने शहर में कई क्षेत्रों में जाकर शहरवासियों से मुलाकात की। जैन ने लोगो को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए वोट की अपील भी की। इस दौरान जैन ने कई लोगो से शहरी विकास से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा भी की और भरोसा दिलाया कि सम्बंधित समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।
जैन अशोकनगर स्थित नाकोड़ा पार्श्वनाथ ज्योतिष कार्यालय पर नाकोड़़ा भैरव की आरती कार्यक्रम में शामिल हुए। नाकोड़ा ज्योतिष कार्यालय के कांतिलाल जैन सहित कई लोग मौजूद थे। इसके बाद जैन प्रतापनगर पंहुचे, सिंधी समाज के पदाधिकारियों के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए। सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष हरीश राजानी, पूर्व पार्षद खानचंद सिंधी, सिंधी पंचायत प्रतापनगर के अध्यक्ष उमेश मनवानी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी व समाजजन मौजूद थे।

