उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दीपावली के सीजन में धनतेरस से पूर्व गुरूवार को राजस्थान में कुछ जगह हल्की बारिश हुई। शनिवार से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटो में जोधपुर, बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश नोखा, बीकानेर में 6 मिलीमीटर तथा पूर्वी राजस्थान के महवा, दौसा में 2 मिलीमीटर दर्ज की गई है।
न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना
आज शुक्रवार को गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु, झुन्झनू, सीकर, अलवर, भरतपुर धोलपुर जिलों में हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। शनिवार से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। आगामी 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की प्रबल संभावना है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

