Site iconSite icon AR Live News

ताराचंद जैन का चुनाव प्रचार और साथ में पीएम मोदी की सभा में आने का न्यौता भी

udaipur bjp candidate Tarachand Jain in election campaign invitating people to attend PM Modi rallyudaipur bjp candidate Tarachand Jain in election campaign invitating people to attend PM Modi rally

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सीट पर होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन ने अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर चुनाव प्रचार अभियान और तेज कर दिया। जैन मंगलवार सुबह भीलू राणा कॉलोनी महादेव मंदिर, एकलव्य कॉलोनी में प्रचार के साथ ही आमजन को 9 नवंबर को बलीचा क्षेत्र में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में आने का न्यौता भी दिया। udaipur bjp candidate Tarachand Jain

ताराचंद जैन ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी और इससे चुनावी अभियान में नया जोश बनेगा। जैन ने दिन भर के चुनावी दौरे में कई क्षेत्रों में आमजन से जनसंपर्क किया।

अमित शाह का राजस्थान दौराः गहलोत सरकार पर खूब कसे तंज

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को राजस्थान दौरे पर रहे। उन्होंने चुनावी सभाओं को संबोधित किया और गहलोत सरकार पर खूब तंज भी कसे। कुमाचन सिटी में सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राजस्थान में इनती बार पेपर लीक हुए है कि यहां की सरकार ने पेपर लीक में रिकार्ड बना दिया है। शाह ने कहा कि गहलोत सरकार ने लाखों युवाओं के भविष्य पर प्रश्न चिह्न लगाने का काम किया है।

मकराना में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अयोध्या में जो काम कोई नहीं कर पाया वो काम नरेंद्र मोदी ने कर दिया। शाह ने कन्हैयालाल हत्याकांड और लाल डायरी का जिक्र भी किया और कहा लाल डायरी वाले मंत्री को हटा दिया गया, जबकि इस्तीफा तो यहां की सरकार को देना चाहिए। सभा में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित कई नेता मौजूद थे।

डिसक्लेमर : एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक और ज्ञानवर्धक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइम करें

Exit mobile version