Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर : युवक पर तीन भालुओं ने किया हमला : चेहरा बुरी तरह नोंचा, गंभीर घायल

man vs wild bears attacks on man in sayra udaipurman vs wild bears attacks on man in sayra udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र के वनक्षेत्र में मंगलवार सुबह तीन भालुओं ने एक युवक मुकेश श्रीमाली पर हमला कर दिया। भालुओं ने युवक का चेहरा बुरी तरह नोंच डाला, वहीं शरीर पर भी कई जगह चोटें हैं। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी लेकर गए, जहां से उसे उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार घटना सायरा वनक्षेत्र की है। स्थानीय युवक मुकेश श्रीमाली 22 पुत्र इंदरलाल श्रीमाली अल सुबह शौच के लिए जंगल की ओर गया था। वह बैठा ही था कि उस पर एक भालू ने हमला कर दिया, युवक उससे बच पाता, तब तक दो भालू और आ गए और भालुओं ने युवक के चेहरे को बुरी तरह नोंच डाला। युवक के चीखने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण वहां पहुंच गए और भालुओं को भगाया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से युवक को गोगुंदा सीएचसी पहुंचा, जहां गंभीर हालत होने से उसे उदयपुर एमबी हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया है। युवक पर हुए हमले की ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है।

ग्रामीण दहशत में

भालुओं के हमले में घायल युवक की हालत देखकर ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी क्षेत्र में भालु अन्य ग्रामीणों पर हमला कर चुके हैं। सायरा-गोगुंदा वन क्षेत्र में लेपर्ड और भालुओं का मूवमेंट हैं और कई बार ये आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं। भालुओं और पैंथर हमले के चलते ग्रामीण दहशत में हैं, लोगों का कहना है कि अब तो अल-सुबह घर से बाहर निकलने में ही डर लगता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक और ज्ञानवर्धक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइम करें

Exit mobile version