Site icon AR Live News

केंद्र सरकार ने महादेव ऐप सहित 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप पर लगाई रोक

mahadev book app banned

नई दिल्ली (एआर लाइव न्यूज)। केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुरोध पर महादेव बुक (Mahadev book app) और रेड्डीअन्नाप्रेस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप तथा वेबसाइट पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं।

केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में महादेव बुक पर छापेमारी और जांच के बाद केंद्र सरकार से इस पर प्रतिबन्ध लगाने की सिफारिश की थी। जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने रविवार देर रात आदेश जारी कर महादेव बुक और रेड्डीअन्नाप्रेस्टोप्रो सहित 22 अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म पर रोक लगा दी है।

उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट के खिलाफ की गई जांच और उसके बाद छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप के सरगनाओं पर छापे के बाद यह कार्रवाई हुई। ईडी ने सितंबर में महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़ी 417 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

Exit mobile version