Site iconSite icon AR Live News

भाजपा की पांचवी सूची जारीः मावली से केजी पालीवाल को बनाया प्रत्याशी

Rajasthan election 2023 KG Paliwal BJP candidate from MavliRajasthan election 2023 KG Paliwal BJP candidate from Mavli

भाजपा प्रत्याशियों ने चुनावी प्रचार अभियान किया तेज

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को राजस्थान की पांचवी सूची जारी कर दी। मावली से डॉ.कृष्ण गोपाल पालीवाल (K.G. Paliwal Mavli) को टिकट दिया गया है। इधर भाजपा प्रत्याशियों ने चुनावी प्रचार अभियान तेज कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया के तहत सोमवार को नामांकन दाखिल करवाने को अंतिम दिन है। उससे पहले रविवार को पार्टी ने 15 प्रत्याशी घोषित किए। मावली से तमाम अटकलो पर विराम लगाते हुए भाजपा ने कृष्ण गोपाल को चुनाव मैदान में उतारा है। पिछले कई दिनों से जो संभावित दावेदार मावली में अपने आप को सबसे मजबूत बताकर घूम रहे थे वे चारों खाने चित हो गए।

पांचवी सूची में इन प्रत्याशियोें को मिला मौका

पार्टी ने मावली से कृष्ण गोपाल शर्मा, हनुमानगढ़ से अमित चौधरी, कोलायत से अंशुमान सिंह भाटी, सरदारशहर से राजकुमार रिणवां, शाहपुरा (जयपुर) से उपेन यादव , सिविल लाइंस से गोपाल शर्मा , किशनपोल से चंद्रमोहन बटवाडा, आदर्श नगर से रवि नय्यर, भरतपुर से विजय बंसल , राजाखेड़ा से नीरजा अशोक शर्मा , मसूदा से अभिषेक सिंह , शेरगढ़ से बाबूसिंह राठौड़ , पीपल्दा से प्रेमचंद गोचर , कोटा उत्तर से प्रहलाद गुंजल, बारां-अटरू से राधेश्याम बैरवा को टिकट दिया है।

डिसक्लेमर : एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

खबरों के लिए लाइक करें एआर लाइव न्यूज का फेसबुक पेज https://www.facebook.com/arlivenews

Exit mobile version