Site iconSite icon AR Live News

निर्वाचन फोटो पहचान पत्र के अभाव में भी मतदाता कर सकेंगे मतदान

voter idvoter id

जयपुर (एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए आगामी 25 नवम्बर को होने वाले मतदान में निर्वाचन फोटो पहचान पत्र (election photo identity card) की उपलब्धता के अभाव में भी मतदाता वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखाकर वोट डाल सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि यह पूरी तरह सुनिश्चित किया जा रहा है कि 25 नवंबर को मतदान दिवस पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी परेशानी के कर सकें। उन्होंने कहा कि पूरक सूची सहित मतदाता सूचियों का अंतिम रूप से प्रकाशन 7 नवम्बर को किया जाएगा। इसमें शामिल सभी मतदाता वोट डाल सकेंगे। जो मतदाता निर्वाचन फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेज में से कोई एक दिखाना होगा।

12 वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान दस्तावेज

Exit mobile version