Site iconSite icon AR Live News

अवैध खननः अक्टूबर में प्रदेश में 730 कार्रवाई, 750 वाहन-मशीनरी जब्त

Department of Mines & Geology rajasthanDepartment of Mines & Geology rajasthan

राजसमंद में सर्वाधिक 23 एफआईआर दर्ज

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने खान विभाग द्वारा पिछले माह राजस्थान में 730 कार्रवाई कर 5 करोड़ 63 लाख का जुर्माना वसूला। इस अवधि में 750 वाहन-मशीनरी जब्त की गई है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम व उद्योग वीनू गुप्ता ने बताया कि अक्टूबर में प्रदेश में 730 कार्यवाही करते हुए 750 वाहन.मशनरी जब्ती के साथ ही 5 करोड़ 63 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया जा चुका है। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रदेश में खनन माफियाओं के सक्रिय होने की शिकायते मिलने पर विभाग ने सख्ती की। अक्टूबर में प्रदेश में 81 एफआईआर दर्ज करवाई गई। इसमें राजसमंद में सर्वाधिक 23 एफआईआर दर्ज हुई है।

जयपुर में सर्वाधिक 179 वाहन-मशीनरी जब्त

निदेशक माइंस ताराचंद मीणा के निर्देशन में जयपुर और अजमेर एसएमई कार्यक्षेत्र में 298 प्रकरणों में 27 एफआईआर दर्ज कर 305 वाहन-मशीनरी जब्ती और 2 करोड़ 24 लाख 93 हजार 153 की वसूली की गई है। जयपुर में सर्वाधिक 179 वाहन-मशीनरी जब्त की गई। उदयपुर व जोधपुर जोन में 191 कार्यवाही में एक करोड़ 34 लाख से अधिक की वसूली, 20 एफआईआर व 194 वाहन जब्त किए गए। कोटा जोन में 105 कार्यवाही करते हुए 11 एफआईआर हुई और 85 लाख का जुर्माना वसूली और 106 वाहन जब्त किए गए है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version