Site iconSite icon AR Live News

इजराइल-हमास जंग : गाजा शहर में इजराइल का जमीनी हमला शुरू

israel hamas war update israel hamas war update israel tank enter in gazaisrael hamas war update israel hamas war update israel tank enter in gaza

एआर लाइव न्यूज। इजराइल हमास जंग के बीच सोमवार को इजराइली सेना ने गाजा शहर में जमीनी हमला शुरू कर दिया है। इजराइली सेना के टैंक गाजा शहर में घुस गए हैं। इस दौरान लोगों के घरों के अंदर रहने की सलाह दी गयी है। इजराइल डिफेंस फोर्सेस के सैनिकों ने रविवार को गाजा में घुसकर की गई रेड के बाद वहां अपना झंडा फहरा दिया था। इसके बाद से इजराइली सेना के टैंक शहर के अंदर आ रहे हैं।

गाजा में अंडरग्राउंड टनल में छुपे हमास के सैनिक भी इजराइली सेना का जवाब देने बाहर आ गए हैं। इजराइली मीडिया के मुताबिक इजराइल बॉर्डर के पास नॉर्थ गाजा के इरेज शहर में हमास के लड़ाके इजराइली सेना से भिड़ गए। ये लड़ाके टनल से निकले और सैनिकों पर हमला करने लगे। सेना का कहना है उन्होंने यहां कई लड़ाकों को मार गिराया है। जंग जीतने के लिए इजराइल अब गाजा में हमास के टनल नेटवर्क को तबाह करने की योजना बना रहा है। उसकी सूचना के अनुसार हमास हॉस्पिटल, मस्जिदों के नीचे गुजर रही टनल से ही पूरा नेटवर्क चला रहा है।

डॉक्टर्स अंधेरे में इलाज करने को मजबूर

गाजा शहर अंधेरे में डूबा हुआ है। लोगों का जीवन बद से बदतर होता जा रहा है। जहां लोग टॉर्च की लाइट में मलबे में दबे अपनों के शव तलाश रहे हैं, तो डॉक्टर्स भी अंधेरे में इलाज करने को मजबूर हैं। जंग शुरू होने के बाद 10 अक्टूबर से इजराइल ने गाजा को होने वाली बिजली की सप्लाई रोक दी। तब से ही गाजा शहर अंधेरे में डूबा हुआ है। अस्पतालों में भी बिजली नहीं है, ऐसे में गंभीर घायलों को उपचार नहीं मिल पा रहा है।

Exit mobile version