Site iconSite icon AR Live News

आंध्रप्रदेश में पैंसेंजर ट्रेन हादसा : अब तक 14 यात्रियों की मौत

andhra pradesh train accident death toll increased to 14andhra pradesh train accident death toll increased to 14

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार शाम दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर से हुए हादसे में अब तक 14 यात्रियों की मौत हो गयी, वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। जानकारी के अनुसार हादसा विशाखापट्टन पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर स्पेशल में हुआ था।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार हादसा मानवीय भूल के कारण हुआ है। विशाखापट्‌टनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर ने सिग्नल को ओवरशूट किया, जिससे यह आगे चल रही विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन से भिड़ गई। टक्कर से दोनों ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें से 3 कोच आगे की ट्रेन के और 2 कोच पीछे आ रही ट्रेन के थे। रेलवे ट्रैक साफ करने का काम किया जा रहा है और इस लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं।

रेल मंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल लोगों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने पीड़ितों के लिए हर संभव मदद करने के निर्देश देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर हालात का जायजा लिया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version