Site iconSite icon AR Live News

तनाव और अनियमित दिनचर्या है लकवे का कारण

stress and irregular routine is main reason of paralysisstress and irregular routine is main reason of paralysis

उदयपुर। व्यस्तम लाइफ स्टाइल ओर ऐसे में होने वाला तनाव युवाओं में लकवे का कारण बन रहा है। खुद को शांत रखकर काम आसानी से करते हुए तनाव मुक्त रहने से काफी हद तक कम उम्र में बीमारी से निजात पाया जा सकता है। यह जानकारी जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज तापड़िया ने रेलवे ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण ले रहे रेलवे कर्मचारियों को कही। (gbh american hospital udaipur)

उन्होंने कहा कि आज भागदौड़ और टारगेट वाली जिंदगी में हर कोई तनाव में है। व्यस्तम लाइफ के कारण खुद के लिए समय निकाल पाने एवं तनावग्रस्त रहने के कारण लकवा जैसी समस्या के शिकार हो रहे हैं। अनियमित दिनचर्या और खानपान भी इसका प्रमुख कारण है।

डॉ. पंकज तापड़िया ने न्यूरोलॉजिकल प्रोब्लम और लक्षण बताते हुए स्वस्थ रहने के टिप्स सांझा किए। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों द्वारा पूछे गए सवालों का भी उत्तर देकर जिज्ञासा शांत की। कार्यक्रम में जोनल रेलवे ट्रेनिंग स्कूल प्रबंधन की ओर से प्राचार्य मैत्री चरण ने डॉ. पंकज तापड़िया का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Exit mobile version