जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। सांसद हनुमान बेनीवाल भी विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेंगे।
आरएलपी ने पहली सूची में 10 प्रत्याशी घोषित किए है। हनुमान बेनीवाल खिंवसर से चुनाव लड़ेंगे। जबकि भोपालगढ़ से पुखराज गर्ग, कोलायत से रेवतराम पवार, सहाड़ा से बद्री लाल जाट, मेड़ता से इंदिरा देवी बावरी, परबतसर से लच्छाराम बडारडा, बायतु से उम्मेदाराम बेनीवाल, सरदारशहर से लालचंद मूंड, सांगानेर से महेश सैनी, जोधपुर शहर
से डॉक्टर अजीत द्विवेदी को प्रत्याशी बनाया गया है।
पिछले उप चुनाव में वल्लभनगर में आरएलपी ने भाजपा की गणित बिगाड़ दी
आरएलपी ने पिछले विधानसभा उपचुनाव में उदयपुर जिले में वल्लभनगर सीट से उदयलाल डांगी को प्रत्याशी बनाया था। भाजपा छोड़कर आरएलपी में शामिल हुए उदयलाल डांगी ने उप चुनाव में भाजपा की गणित बिगाड़ दी थी। इस बार के चुनाव में भी आरएलपी वल्लभनगर से उदयलाल डांगी को प्रत्याशी बनाएगी या नहीं इसको लेकर स्थिति साफ नहीं हो पायी है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

