Site iconSite icon AR Live News

जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुईं शामिल

jaipur former mayor jyoti khandelwal joins bjpjaipur former mayor jyoti khandelwal joins bjp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हो रही है, इसी बीच शनिवार को जयपुर की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम हुआ। कांग्रेस से जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल भाजपा में शामिल हो गयी हैं। ज्योति कांग्रेस लीडर थीं और चुनावों के समय उनका भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। (jyoti khandelwal joins bjp)

ज्योति खंडेलवाल के साथ पूर्व विधायक चंद्रशेखर बैद, पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया, हरि सिंह सहारण, सांवरमल महरिया, केसर सिंह शेखावत, भीम सिंह शेखावत, रविंद्र सिंह भाटी, भीम सिंह बीका, विद्याधर नगर से जयपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सोमेंद्र चौहान, विष्णु प्रताप, रवि जिंदल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन नेताओं को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रभारी अरुण सिंह, राजेंद्र राठौड़, रामचरण बोहरा ने सदस्यता दिलाई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version