Site iconSite icon AR Live News

चुनावी टिड्डी दल की तरह ईडी का हो रहा है उपयोग : सीएम गहलोत

cm ashok gehlot said on ED raid in rajasthancm ashok gehlot said on ED raid in rajasthan

ईडी की कार्यवाही पर मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा पर बोला हमला

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर चल रही ईडी की कार्यवाही और वैभव गहलोत को भेजे गए समन को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार दोपहर प्रेसवार्ता की और ईडी को टिड्डी दल बताया। भाजपा पर हमलावर होते हुए गहलोत ने कहा कि ये लोग ईडी का उपयोग चुनावी टिड्डी दल की तरह कर रहे हैं। जहां भी भाजपा की हार सुनिश्चित हो, वहां जीतने वाले दलों की फसल खराब करने की कोशिश करने ईडी को भेज देते हैं।

सीएम ने कहा राजस्थान में भाजपा के ए, बी, सी, डी सभी प्लान फेल हो गए है, इसलिए अब ई, मतलब ईडी का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन हम इससे घबराएंगे नहीं। कल राजस्थान की महिलाओं को 2 गारंटियां दी तो आज ईडी को भेज दिया। अभी तो 5 गारंटियां और देने जा रहे हैं, परसों तक ईडी वालों की संख्या कम ना पड़ जाए।

सीएम ने कहा अभी तो हम कल और गारंटी देंगे, इन कार्रवाइयों से हम घबराने वाले नहीं है। ईडी की कार्रवाई गुंडागर्दी है। छत्तीसगढ़ में भी लगातार ईडी वहां के सीएम को परेशान कर रही है। वहां ईडी के अधिकारी किराए का मकान लेकर बैठे हैं। ये कितना ही कुछ कर ले लेकिन छत्तीसगढ़, राजस्थान और एमपी तीनों ही जगह कांग्रेस की सरकार आ रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version