Site iconSite icon AR Live News

शेयर बाजार में भारी गिरावट : निवेशकों के 2 लाख करोड़ रूपए डूबे

share market today update investors lost more than two lakh crore rupeesshare market today update investors lost more than two lakh crore rupees

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब शेयर बाजार पर दिखाई दे रहा है। बुधवार 25 अक्टूबर को घरेलू शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन लाल निशान पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 522.82 अंक यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 64049.06 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 159.60 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 19122.20 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। निवेशकों के 2 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। वहीं पांच कारोबारी दिनों में निवेशकों के 14 6 लाख करोड़ रुपये डूब चुके हैं।

आज निवेशकों को भारी घाटा हुआ है। 23 अक्टूबर को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 311 31 लाख करोड़ रुपये था, जबकि 24 अक्टूबर को यह गिरकर 309 28 लाख करोड़ रुपये रह गया। इस तरह निवेशकों की संपत्ति में आज 2 03 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। सोर्स : न्यूज मीडिया

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version