Site iconSite icon AR Live News

गांधी ग्राउंड में रावण दहन, लंका भी जलकर हुई खाक

ravan dahan in gandhi ground udaipur on vijayadashami festivalravan dahan in gandhi ground udaipur on vijayadashami festival

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दशहरा के अवसर पर उदयपुर शहर के गांधी ग्राउंड में मंगलवार शाम को रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन हुआ। आतिशी नजारों के बीच पुतला दहन को देखने बड़ी संख्या में शहरवासियों की मौजूदगी रही। पुतला दहन से पहले शक्तिनगर स्थित सनातन मंदिर से शोभायात्रा निकली जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी ग्राउंड पहुंची। (ravan dahan in gandhi ground udaipur)

शोभायात्रा के गांधी ग्राउंड पहुंचने के बाद आतिशबाजी हुई। उसके बाद लंका दहन हुआ और फिर पुतला दहन किया गया। सनातन धर्म सेवा समिति और बिलोचिस्तान पंचायत के सदस्य इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे।

गरबा महोत्सव का हुआ समापन

शहर में नवरात्रि की शुरूआत के साथ शुरू हुए गरबा महोत्सव का भी आज समापन हो गया। सोमवार रात 12 बजे मां भगवति की आरती के साथ गरबा महोत्सव सम्पन्न हुआ। आशीर्वादनगर विकास समिति, रूपसागर रोड के सचिव ललित सोलंकी ने बताया कि समिति की ओर से पिछले 20 वर्षों से क्षेत्र में गरबा रास का आयोजन होता है। नवरात्रि के नौ दिनों तक क्षेत्रवासियों द्वारा हर दिन शाम को पारंपरिक वेशभूषा में मातारानी के दरबार में गरबा रास किया जाता है, साथ ही महोत्सव के लिए तैयार की गयी विशेष प्रस्तुतियां क्षेत्र की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत की जाती हैं।

Exit mobile version