उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 43 प्रत्याशियों की दूसरी सूची तो जारी कर दी,लेकिन इस सूची में भी उदयपुर शहर, उदयपुर ग्रामीण,झाड़ोल और गोगुंदा सीट के प्रत्याशी का नाम नहीं आने से सस्पेंस बढ़ गया है। कांग्रेस ने पहली सूची में 33 नाम घोषित किए थे।
कांग्रेस ने दूसरी सूची में खेरवाड़ा से दयाराम परमार, सलूंबर से रघुवीर मीणा, मावली से पुष्कर डांगी को टिकट दिया है। निम्बाहेड़ा से उदयलाल आंजना, घाटोल से नानालाल निनामा और बांसवाड़ा से अर्जुन सिंह बामणिया को प्रत्याशी बनाया गया है। हालांकि झाड़ोल, गोगुंदा, उदयपुर शहर और उदयपुर ग्रामीण सीट को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी फाइनल नहीं कर पायी है। इसके चलते दावेदारों और समर्थकों में इंतजार बढ़ता जा रहा है।
पूर्व मुख्य सचिव आर्य को सोजत से टिकट
कांग्रेस ने गहलोत सरकार में मुख्य सचिव रह चुके निरंजन आर्य को सोजत से प्रत्याशी बनाया है। झुंझुनूं से बृजेंद्र ओला, नवलगढ़ से राजकुमार शर्मा, फतेहपुर से हाकम अली, दूदू के बाबूलाल नागर, किशनपोल से अमीन कागजी, सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास, बानसूर से शकुंतला रावत, वैर से भजनलाल जाटव, डीग-कुम्हेर से विश्वेंद्र सिंह, महवा से ओमप्रकाश हुड़ला, दौसा से मुरारीलाल मीणा, लालसोट से परसादी लाल मीणा, खंडार से अशोक बैरवा, पुष्कर से नसीम अख्तर इंसाफ, आदर्श नगर से रफीक खान को टिकट दिया गया है।
बांसवाड़ा से अर्जुन सिंह बामणिया, घाटोल से नानालाल निनामा, निंबाहेड़ा से उदयलाल आंजना, केकड़ी से रघु शर्मा, नावां से महेंद्र चौधरी, मारवाड़ जंक्शन से खुशवीर सिंह, बाड़मेर से मेवाराम जैन, सांचोर से सुखराम विश्नोई, सिरोही से संयम लोढ़ा, खैरवाड़ा से दयाराम परमार, मावली से पुष्कर लाल डांगी, सलूंबर से रघुवीर मीणा, मांडल से रामलाल जाट, अंता से प्रमोद जैन भाया को प्रत्याशी बनाया है।
सार्दुलशहर से जगदीश चंद्र जांगिड़, करणपुर से गुरमीत सिंह कुन्नर, सूरतगढ़ से डूंगरराम गैदर, हनुमानगढ़ से विनोद चौधरी, खाजूवाला से गोविंद राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम से बीडी कल्ला, नोखा से सुशीला डूडी, सरदारशहर से अनिल शर्मा, नीमकाथाना से सुरेश मोदी, कोटपूतली से राजेंद्र यादव, बस्सी से लक्ष्मण मीणा, रामगढ़ से जुबेर खान और राजाखेड़ा से रोहित बोहरा को टिकट दिया गया है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

