Site iconSite icon AR Live News

रोबोट से जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी प्रशिक्षण

robotic joint replacement surgery training in aiims udaipurrobotic joint replacement surgery training in aiims udaipur

उदयपुर। अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में शनिवार को रोबोट से जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें तकनीकी ज्ञान के साथ इसकी उपयोगिता की जानकारी भी दी गई। रोबोट के जरिए जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी को लेकर अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के रेजीडेंट डॉक्टर्स, फैकल्टी को डीन एवं वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विनय जोशी एवं आर्थोस्कॉपिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. सूर्यकांत पुरोहित ने प्रशिक्षण दिया।

इस दौरान उन्हें डमी पर सर्जरी का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बताया गया कि रोबोट को सर्जन ही संचालित करते है, लेकिन इसमें ऑपरेशन की सटिक प्रक्रिया संभव होती है। इस दौरान डॉ. सौरभ अग्रवाल सहित अन्य सर्जन मौजूद रहे।

Exit mobile version