Site iconSite icon AR Live News

विधानसभा चुनाव 2023 : भाजपा की 83 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी, उदयपुर से ताराचंद जैन होंगे प्रत्याशी

rajasthan assembly election 2023 Tarachand Jain BJP candidate from Udaipur vidhansabha seatrajasthan assembly election 2023 Tarachand Jain BJP candidate from Udaipur vidhansabha seat

मेवाड़ में अधिकांश मौजूदा विधायकों को मिला टिकट

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan Assembly elections 2023) को लेकर भाजपा ने शनिवार को 83 प्रत्याशियों दूसरी सूची जारी कर दी है। उदयपुर शहर से पूर्व जिलाध्यक्ष एवं निगम की निर्माण समिति के अध्यक्ष ताराचंद जैन (Tarachand jain BJP candidate Udaipur) को प्रत्याशी बनाया गया है। हाल ही मेें भाजपा (BJP) में शामिल हुए मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से प्रत्याशी बनाया गया है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को झालरापाटन से प्रत्याशी बनाया गया है। उदयपुर शहर से ताराचंद जैन, मौजूदा विधायकों में गोगुंदा से प्रताप गमेती, झाड़ोल से बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर ग्रामीण से फूलसिंह मीणा और सलूंबर से अमृतलाल मीणा को टिकट दिया गया है।

धरियावद में पूर्व विधायक गौतमलाल मीणा के बेटे कन्हैयालाल मीणा को प्रत्याशी बनाया गया है। कन्हैयालाल पिछले उप चुनाव में भी टिकट के दावेदार थे, लेकिन अंतिम समय में उनका टिकट कट गया था। आसपूर से गोपीचंद मीणा, घाटोल से मानशंकर निनामा, गढ़ी से कैलाश चंद्र मीणा भाजपा प्रत्याशी होंगे।

चित्तौड़ से नरपतसिंह राजवी को प्रत्याशी बनाया

चित्तौड़ से नरपतसिंह राजवी, निम्बाहेड़ा से श्रीचंद कृपलानी, बड़ी सादड़ी से गौतम दक, प्रतापगढ़ से हेमंत मीणा, कुंभलगढ़ से मौजूदा विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ और राजसमंद से दीप्ती माहेश्वरी को प्रत्याशी बनाया गया है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से प्रत्याशी बनाया गया है।

वल्लभनगर और मावली में तय नहीं हो पाए नाम

भाजपा की दूसरी सूची में भी उदयपुर जिले की वल्लभनगर और मावली सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं हो पाए है। दोनों सीटों पर उलझन बनी हुई है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की पसंद का पहला नाम हिम्मतसिंह झाला है, हालांकि पिछले चुनाव में झाला की जमानत जब्त हो गई थी। इसको देखते हुए केंद्रीय चुनाव समिति फूंक-फूंक कर कदम रखती नजर आ रही है। मावली में मौजूदा विधायक धर्मनारायण जोशी का टिकट कटने के कयास लगाए जा रहे है।

भाजपा की 83 कैंडीडेट्स की लिस्ट :-

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version