नाथद्वारा से सीपी जोशी, वल्लभनगर से प्रीति शक्तावत प्रत्याशी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election 2023) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने शनिवार को 31 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में नाथद्वारा से सीपी जोशी को फिर से मौका दिया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपूरा और पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट टौंक से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लक्ष्मणगढ़ से प्रत्याशी बनाया गया है।
मेवाड़ की सीटों में वल्लभनगर सीट से मौजूदा विधायक प्रीति शक्तावत, डूंगरपुर से गणेश घोघरा, बागीदौरा से महेंद्रजीत मालवीय, कुशलगढ़ से रमिला खड़िया, प्रतापगढ़ से रामलाल मीणा, भीम से सुरेंद्र सिंह रावत को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
पहली लिस्ट में मात्र 33 प्रत्याशी, बढ़ा दूसरी सूची का इंतजार
कांग्रेस की पहली लिस्ट में 200 में से मात्र 33 सीटों के प्रत्याशियों के नाम का खुलासा किया गया है। इनमें एक भी सीट ऐसी नहीं है, जिस पर प्रत्याशी के नाम का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा हो और जहां के राजनीतिक गणित हर दिन बदल रहे हों। पहली लिस्ट में उन्हीं नाम को लिया गया है, जिन सीट पर कोई ज्यादा विवाद नहीं था और लगभग तय माना जा रहा था। कांग्रेस में उदयपुर शहर सीट के प्रत्याशी का इंतजार भी काफी बेसब्री से किया जा रहा है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

