Site iconSite icon AR Live News

विधानसभा चुनाव 2023: 10 दिन में नकदी सहित 143 करोड़ की सामग्री जब्त

rajasthan assembly election 2023rajasthan assembly election 2023

2018 के चुनाव में राजस्थान में 65 दिन में 70 करोड़ की सामग्री जब्त की थी

जयपुर,( एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में एनफोर्समेंट एजेंसियों ने आचार संहिता लागू होने के 10 दिन के भीतर कुल 143 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में आचार संहिता अवधि के दौरान यानि 65 दिन में 70 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त की गयी थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में ये जानकारी दी गयी है। इसमें आचार संहिता लगने से अब तक 7 लाख 95 हजार 978 लीटर शराब (15 करोड़ 37 लाख रुपए कीमत) 26 करोड़ 27 लाख रूपए कैश, ड्रग्स लगभग 38.94 करोड़ रुपए और सोना- चांदी जैसी कीमती धातुओं की 15.72 करोड़ रूपए की जब्ती की गयी हैए जबकि फ्रीबीज 46.24 करोड़ रुपए की कीमत की जब्त की गयी है।

जयपुर में सबसे ज्यादा जब्ती,उदयपुर दूसरे स्थान पर

गुप्ता ने बताया कि 21 करोड़ 20 लाख की जब्ती के साथ जयपुर प्रदेश में सबसे आगे है। दूसरे स्थान पर उदयपुर 11 करोड़ 20 लाख रुपएए तीसरे स्थान पर बाड़मेर 9 करोड़ 80 लाख रूपए चौथे स्थान पर 9 करोड़ 49 लाख रुपए के साथ भीलवाड़ा है। अलवर 8.31 करोड़, जोधपुर 8.26 करोड़, श्रीगंगानगर 7.17 करोड़ सीकर 6.63 करोड़, चित्तौड़गढ़ 6.53 करोड़ और पाली ने अब तक 5. 26 करोड़ रुपए का जब्ती की है।

Exit mobile version