Site iconSite icon AR Live News

मैं तो मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं – सीएम गहलोत ने क्यों बोली ये बात…

CM Ashok Gehlot I want to leave CM post but this post is not leaving meCM Ashok Gehlot I want to leave CM post but this post is not leaving me

दिल्ली में हुई प्रेसवार्ता में गहलोत बोल गए ये बड़ी बात, पायलट समर्थकों के टिकट क्लियर हो रहे हैं, हम सब एक हैं

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में ऐसी बात बोल दी कि सभी चौंक गए। गहलोत से जब पूछा गया कि अगर आपकी सरकार वापस राजस्थान में बहुमत बना लेती है, तो क्या आप फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। (CM Ashok Gehlot)

इस सवाल पर गहलोत ने कहा जब मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना था, तब मुझे मुख्यमंत्री पद के लिए सोनिया गांधी जी ने चूज किया था। पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला निर्णय था। उस वक्त तो मैं मुख्यमंत्री का दावेदार भी नहीं था, वैसे कांग्रेस में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार नहीं बनना ही बेहतर होता है, क्यों कि उम्मीदवार तो मुख्यमंत्री बनता नहीं है। मुझे सोनिया गांधी जी ने सलेक्ट किया था, तो मैं मुख्यमंत्री बना था। चिरंजीवी योजना लाभार्थी एक महिला ने मुझे हॉस्पिटल में कहा कि भगवान करे आप ही प्रदेश के मुख्यमंत्री (चौथी बार) बने। मैं तो मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन यह पद मुझे नहीं छोड़ रहा है। यह पद (मुख्यमंत्री पद) मेरा साथ छोड़ेगा भी नहीं। मतलब कुछ तो कारण होगा कि मुझ पर हाईकमान ने इतना विश्वास किया है। मुझे ही मौका क्यों मिल रहा है।

पायलट समर्थकों के टिकट क्लियर हो रहे हैं, हम सब एक हैं

सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट समर्थक विधायकों को टिकट देने के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि हम सब एकजुट हैं, पुरानी बातें भूल चुके हैं। पायलट के साथ जाने वाले विधायकों के टिकट भी क्लीयर हो रहे हैं। मैंने एक भी सीट को लेकर ऑब्जेक्शन नहीं किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version