Site iconSite icon AR Live News

MBBS स्टूडेंट ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर दी जान

MBBS student commits suicide by jumping from sixth floor of hostel in dungarpurMBBS student commits suicide by jumping from sixth floor of hostel in dungarpur

हथेली पर लिखा आज के बाद मैं कोई गलती नहीं करूंगी माई प्रॉमिस

डूंगरपुर,(एआर लाइव न्यूज)। डूंगरपुर जिले के मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने बुधवार हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मरने से पहले छात्रा ने हथेली से पेन पर लिखा आज के बाद मैं कोई गलती नहीं करूंगी माई प्रॉमिस, सॉरी मां-पापा, भाई और रोहित। इसके बाद छात्रा ने छलांग लगा दी। छात्रा भरतपुर निवासी तेज आवाज आने पर अन्य छात्राएं जब वहां पहुंची तो सुधांशी सिंह पुत्री हलवलसिंह डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस फ्रर्स्ट ईयर की छात्रा थी।

पुलिस ने बताया कि छात्रा सुधांशी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही छात्र के हथेली पर लिखे नोट या सुसाइड करने के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

हॉस्टल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा होस्टल के कमरे में अकेली रहती थीं। कुछ छात्राओं ने उसे जनरल बाथरूम की तरफ जाते देखा था। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही छात्रा ने कमरे की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। तेज आवाज आने पर अन्य छात्राएं वहां पहुंची तो छात्रा फर्श पर पड़ी थी और सिर में काफी खून बह रहा था। गंभीर हालत में छात्रा को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version