Site iconSite icon AR Live News

विधानसभा चुनावः बीटीपी ने 9 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की

BTP releases first list of 9 candidatesBTP releases first list of 9 candidates

राजस्थान में 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भारतीय ट्राईबल पार्टी (बीटीपी) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan Assembly elections 2023) के लिए सोमवार को 9 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें एमबीबीएस डिग्री धारी डॉ.देव डामोर को भी चुनाव मैदान में उतारा है।

बीटीपी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वेलाराम घोघरा ने बताया कि उनकी पार्टी इस बार राजस्थान में 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
सोमवार को 9 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की गई है। शेष सीटों के लिए केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा हो चुकी है। जल्द ही दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी।

डॉ. वेलाराम घोघरा ने बताया कि उदयपुर जिले में खेरवाड़ा सीट पर प्रवीण परमार, झाड़ोल से डॉ.देव डामोर, सलूंबर जिले की सलूंबर सीट से प्रकाश खराड़ी, बांसवाड़ा के बागीदौरा सीट से बसंत गरासिया, कुशलगढ़ से देवचंद मावी, डूंगरपुर की चौरासी सीट से रणछोड़ तबियाड, बाड़मेर की शिव सीट से तगाराम भील, झालावाड़ जिले की मोरथला सीट से राजकुमार कटारा, पाली की बाली सीट से मुगलाराम को प्रत्याशी बनाया है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version