उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मानसून विदा होने के बाद बने नए मौसम तंत्र के असर से बीती रात राजस्थान में कई जगह बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके असर से जोधपुर व बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। आज प्रातः 8.30 बजे तक सर्वाधिक 18.4 मिलीमीटर बारिश गंगानगर में हुई।
एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना
आज 16 अक्टूबर को जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकतर भागों में मेघगर्जन, हल्की मध्यम बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने व एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। आज अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार मेघगर्जन बारिश की गतिविधियां 17 अक्टूबर को भी राज्य के कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है। 18 अक्टूबर से राज्य में मौसम शुष्क रहेगा तथा तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

