Site iconSite icon AR Live News

एसीबी ने निलंबित एडि.एसपी दिव्या मित्तल के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की: 1 करोड़ रूपए रिश्वत लेने का आरोप

acb lodged one more Fir against suspended asp divya mittal for taking 1 crore rs bribe -1acb lodged one more Fir against suspended asp divya mittal for taking 1 crore rs bribe -1

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर चल रही निलंबित एडि.एसपी दिव्या मित्तल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत लेने की एक और एफआईआर दर्ज की है (suspended asp divya mittal bribe case)। इस मामले में एसीबी ने दिव्या मित्तल सहित रिश्वत देने वाले देहरादून निवासी संजय नंदवानी को भी नामजद आरोपी बनाया है। एफआईआर में आरोप है कि संजय नंदवानी ने उसके भाई को दो अन्य मामलों में आरोपी नहीं बनाने और गिरफ्तार नहीं करने की एवज में तत्कालीन एसओजी एडिएसपी दिव्या मित्तल को 1 करोड़ रूपए की रिश्वत दी थी।

1 करोड़ रूपए रिश्वत के लिए ऐसे बनाया दबाव

एसीबी ने एफआईआर में बताया है कि ड्रग तस्करी मामले में वर्ष 2021 में एसओजी में तीन प्रकरण 139/21, 183/21 और 195/21 दर्ज हुए थे। इन तीनों ही मामलों की जांच एसओजी की एडि.एसपी दिव्या मित्तल के पास थी। इनमें सुनील नंदवानी आरोपी था। दिव्या मित्तल ने 4 जून 2022 को प्रकरण संख्या 195/21 में सुनील नंदवानी को गिरफ्तार किया था और वह न्यायिक अभिरक्षा में था। इसी दौरान दिव्या मित्तल ने सुनील नंदवानी को प्रकरण संख्या 139/21 और 183/21 में भी गिरफ्तार करने के लिए एसओजी मुख्यालय जयपुर से अनुमति मांगी। मुख्यालय से सुनील नंदवानी को इन दो प्रकरणों में भी गिरफ्तार करने की स्वीकृति आदेश जारी हो गए

गिरफ्तारी आदेश होने के बावजूद नहीं किया गिरफ्तार

एफआईआर में आरोप हैं गिरफ्तारी आदेश होने के बावजूद दिव्या मित्तल ने सुनील नंदवानी को इन दो प्रकरणों में गिरफ्तार नहीं किया। दिव्या मित्तल और सुनील के भाई संजय नंदवानी के बीच बातचीत हुई। संजय नंदवानी ने सुनील को इन दो प्रकरणों में गिरफ्तार नहीं करने की एवज में दिव्या मित्तल को 1 करोड़ रूपए दिए। आरोप है कि 1 करोड़ रूपए लेने के बाद दिव्या मित्तल ने सुनील नंदवानी की गिरफ्तारी आदेश को निरस्त करने और सुनील के खिलाफ अनुसंधान बंद करने की फाइल जयपुर मुख्यालय भेज दी।

गौरतलब है कि एसीबी ने जनवरी 2023 में दिव्या मित्तल को एक करोड़ रूपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। टीम ने दिव्या मित्तल की जयपुर, उदयपुर सहित उसके झुंझुनू स्थित पैतृक मकान सहित अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी थी। जिसमें उदयपुर में दिव्या मित्तल का चिकलवास में नेचुरल हिल पैलेस नाम से एक रिसोर्ट पाया गया था, जिसे अवैध बताते हुए यूआईटी ने तोड़ दिया था। हालां कि करीब छह महीने से दिव्या मित्तल जमानत पर जेल से रिहा हैं।

यह भी पढ़ें : एडिएसपी दिव्या मित्तल पर पड़ा था एसीबी का छापा

पढ़ने के लिए क्लिक करें : ऐसे हुईं थी एडिएसपी दिव्या मित्तल गिरफ्तार, तब क्या कहा था एडीजी दिनेश एमएन ने

यह भी पढ़ें : दिव्या मित्तल का उदयपुर में था रिसोर्ट नेचुरल हिल पैलेस

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version