Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में चुनाव की तारीख बदलीः अब 25 नवंबर को होगा मतदान

rajasthan assembly election 2023 polling date changedrajasthan assembly election 2023 polling date changed

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख में बदलाव किया है। राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को मतदान होगा। पूर्व में जारी कार्यक्रम अनुसार 23 नवंबर को मतदान होना था।

भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संजीव कुमार प्रसाद ने बुधवार शाम चुनाव का रिवाइज शेड्यूल जारी किया है। राजस्थान में अब 25 नवंबर को मतदान होगा। पूर्व में मतदान के लिए 23 नवंबर को दिन तय किया था, लेकिन उस दिन देवउठनी एकादशी एवं अबूझ सावों का योग होने से बड़ी संख्या में वैवाहिक समारोह होने के चलते चुनाव की तारीख बदलने की मांग उठ रही थी।

विभिन्न राजनीतिक पार्टियों,सामाजिक संगठनों ने निर्वाचन आयोग को ध्यान इस तरफ दिलाया था कि 23 नवंबर केा देवउठनी एकादशी व सावों के चलते मतदान प्रतिशत पर असर पड़ सकता है। धार्मिक कार्यक्रम और वैवाहिक समारोह के चलते लोगों की व्यस्तता के चलते वे मतदान करने नहीं आ सकेंगे। इसी के चलते आयोग ने यह बदलाव किया है।

Exit mobile version