मैडम के सबसे खास राजपाल शेखावत को भी नहीं बख्शा
देवेन्द्र शर्मा, उदयपुर/(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की पहली लिस्ट ऐसी जारी हुई कि अपने आपको भावी प्रत्याशी मानकर राजनीतिक उछल कूद कर रहे कई नेताओं का भ्रम टूट गया। मेवाड़ में भी भ्रम के इस मायाजाल में उलझे कई दावेदार पहली लिस्ट जारी होने के बाद से विचलित नजर आ रहे है। (rajasthan assembly election 2023)
मोदी-शाह की जोड़ी क्या कर सकती है यह भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में ही विस्फोटक अंदाज में मैसेज दे डाला। राजनीतिक तैवर के साथ राजनीति करने वाली मैडम (पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे) के बेहद खास माने जाने वाले राजपाल सिंह शेखावत का टिकट कटना कोई मामूली बात नहीं है। यूडीएच जैसे अति महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री रह चुके राजपाल सिंह शेखावत वसुंधरा राजे की कोर टीम में सबसे आगे की पंक्ति वाले नेता माने जाते है। झोटवाड़ा से शेखावत का टिकट काट कर सांसद राज्यवर्धन सिंह को चुनाव मैदान में उतार दिया गया।
मेवाड़ में भी जरूरी नहीं कि भाई साहब की पसंद वालों को टिकट मिल ही जाए
पहली लिस्ट में शामिल नाम पर नजर डाले तो संदेश साफ है कि मैडम हो या भाई साहब, कोई किसी के चाहे कितना ही खास क्यों नहीं हो, लिस्ट में नाम उसी का आएगा जो मोदी शाह की टीम चाहेगी। 41 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट से मेवाड़ में भी कई दावेदारों की चिंता बढ़ गई है जो यह मानकर चल रहे थे कि मैं तो भाई साहब का खास हूं या फिर मैडम का खास हूं, टिकट तो मुझे मिलकर ही रहेगा।
यह भी पढ़ें : भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 200 में से इन 41 सीटों के प्रत्याशी तय
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

