Site iconSite icon AR Live News

शोभागपुरा चौराहा पर रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, नवरात्रि में होना था उद्घाटन

fire in restaurant before inauguration at shobhagpura udaipurfire in restaurant before inauguration at shobhagpura udaipur

ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम को भी हुआ नुकसान

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर के शोभागपुरा चौराहे के पास सौ फीट रोड के सैंकंड फ्लोर पर बने रूफटॉप रेस्टोरेंट (fire in restaurant) में मंगलवार शाम भीषण आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट का नवरात्रि में 17 अक्टूबर को उद्घाटन होने वाला था और जिस वक्त आग लगी रेस्टोरेंट में वेल्डिंग सहित अन्य फिनिशिंग के कार्य चल रहे थे।

रेस्टोरेंट में आग बढ़ती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। गनीमत रही वहां मौजूद सभी लोगों को समय रहते निकाल लिया गया। रेस्टोरेंट के नीचे एक फिटनेस सेंटर और ग्राउंड फ्लोर पर ब्रांडेट कपड़ों के शो-रूम थे। लोगों को डर था कि आग कपड़ों के शो-रूम तक न पहुंच जाए।

फायर अधिकारी शिवराम मीणा ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गयी थी। फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने में 10 फायरब्रिगेड लगी और काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में पूरी तरह आग पर काबू पा लिया गया है। थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि आग पर पूरी तरफ काबू पा लिया गया है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version