Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में फिर से बारिश की संभावना

rajasthan weather update udaipur temperature below 5 degree celsius -1rajasthan weather update udaipur temperature below 5 degree celsius -1

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मेवाड़ सहित पूरे राजस्थान से मानसून विदा हो चुका है,लेकिन नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से अगले सप्ताह राजस्थान के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना नजर आ रही है।

मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को जारी मौसम अपडेट के अनुसार राज्य के पश्चिमी भागों में 15 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ के कुछ भागों में दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

18 अक्टूबर को भी राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में हल्की बारिश की संभावना

16-17 अक्टूबर को विक्षोभ का प्रभाव सर्वाधिक रहने तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 18 अक्टूबर को भी राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version